एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

रावी-ब्यास न्यायाधिकरण ने हनुमानगढ़ में जमीनी हकीकत देखी

हनुमानगढ़, 18 मई (वार्ता) राजस्थान में दशकों पुराने अंतर्राज्यीय जल विवाद में राजस्थान के किसानों को न्याय दिलाने की दिशा में रावी-ब्यास जल विवाद न्यायाधिकरण के दल ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। न्यायाधिकरण का दल सोमवार को हनुमानगढ़ जिले में पहुंचा और और इंदिरा गांधी नहर परियोजना एवं नोहर-सिद्धमुख परियोजना क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। न्यायाधिकरण दल में अध्यक्ष विनीतशरण, सदस्य सुमन श्याम और पी. नवीन राव शामिल थे। उनके साथ पंजाब और हरियाणा के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, मुख्य अभियंता प्रदीप रुस्तगी और जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने दल का स्वागत किया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान जल विवाद न्यायाधिकरण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/05/26 16:44
पिछला अपडेट
18/05/26 16:44
स्थान
India