एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 31, 2026

भजनलाल और जोशी की मुलाकात

जयपुर, 31 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शनिवार को केन्द्रीय शिक्षा, खाद्य एवं उपभोक्ता मामलात मंत्री प्रल्हाद जोशी ने यहां मुलाकात की।
श्री शर्मा और श्री जोशी की मुख्यमंत्री निवास पर यह मुलाकात हुई और इस दौरान श्री शर्मा ने श्री जोशी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान राज्य की डबल इंजन सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा भी की गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़ भी मौजूद थे।
जोरा.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
85
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान जोशी मुलाकात भजनलाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
31/10/26 08:54
पिछला अपडेट
31/10/26 08:54
स्थान
India