एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 29, 2026

घर के बाहर खड़े युवक को टैंकर ने कुचला

अलवर, 29 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में झालाटाला गांव में गुरुवार को दोपहर पानी के टैंकर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार झालाटाला निवासी दिनेश मीणा (32) दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान 12 हजार लीटर पानी का टैंकर वहां से गुजरा और तेज गति से दिनेश को चपेट में ले लिया। इससे दिनेश पहियों के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
चालक टैंकर छोड़ कर भाग गया।
सं सुनील उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान टैंकर मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/10/26 12:17
पिछला अपडेट
29/10/26 12:17
स्थान
India