एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:30

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

भीलवाड़ा, 03 मई (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात में सूचना मिली थी कि संतोषी माता मंदिर के सामने पटरियों पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव एमजीएच अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है। पुलिस ने राजस्थान के सभी थानों को इस संबंध में सूचित कर दिया है।
सं सुनील जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान ट्रेन मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/05/26 00:00
पिछला अपडेट
03/05/26 00:00
स्थान
India