एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:53

ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत

भीलवाड़ा, 07 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा-अजमेर रेलमार्ग पर स्थित धुंवाला रेलवे स्टेशन यार्ड के पास सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अधेड़ पटरियों के पार जा रहा था कि उसी दौरान ट्रेन आ गई जिसे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। मृतक की शनाख्तगी के प्रयास किये जा रहे हैं।
सं सुनील , जांगिड़
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
85
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान ट्रेन मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/09/26 17:05
पिछला अपडेट
07/09/26 17:05
स्थान
India