एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 26, 2026

युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

श्रीगंगानगर, 26 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सिटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की पहचान रणजीतकुमार मेघवाल के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव उप जिला चिकित्सालय के शवगृह पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मृतक अपने ननिहाल पीपेरण आया हुआ था। सूरतगढ़-बीकानेर रेलवे लाइन पर राजपुरा पीपेरण स्टेशन के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान ट्रेन मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/09/26 12:26
पिछला अपडेट
26/09/26 12:26
स्थान
India