एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 30, 2026

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

अलवर, 30 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग पर सुरेर रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को रेलगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान माचाड़ी निवासी हरिओम शर्मा (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करके शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) पुलिस ने मामला दर्ज करके घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
84
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान ट्रेन मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/10/26 13:09
पिछला अपडेट
30/10/26 13:09
स्थान
India