एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:57

ट्रेन की चपेट में आने से विवाहिता की मौत

अलवर, 19 जून (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में कोटा खुर्द गांव में एक विवाहिता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार तड़के करीब चार बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव रामगढ़ उप जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया।
घटना के बाद मृतका मौसमी के मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया।
सं सुनील उप्रेती

वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
89
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान ट्रेन विवाहिता मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/06/26 12:35
पिछला अपडेट
19/06/26 12:35
स्थान
India