एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:59

डम्पर पलटने से चालक घायल

भरतपुर, 20 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के सैपऊ थाना क्षेत्र में बाईपास पर परौआ मोड़ के पास सोमवार को तड़के एक डम्पर पलटने से चालक घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि डंपर मध्य प्रदेश से भरतपुर की ओर जा रहा था। झपकी आने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिससे डम्पर पलट गया।
घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में चालक डंपर के केबिन में बुरी तरह फंस गया था जिसे मशक्कत के बाद केबिन से बाहर निकाला गया।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
90
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान डम्पर घायल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/07/26 09:29
पिछला अपडेट
20/07/26 09:29
स्थान
India