एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026

देवनानी ने उदयपुर के डबोक में मेघराज डांगी को दी श्रद्धांजलि

उदयपुर, 09 मई (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार सुबह उदयपुर के डबोक में विधायक उदय लाल डांगी के पिता मेघ राज डांगी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री देवनानी सुबह डबोक में श्री उदय लाल डांगी के निवास पर पहुंचकर उनके पिता श्री मेघ राज डांगी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने श्री उदय लाल डांगी और अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया। श्री देवनानी ने दिवंगत की आत्मा को शांति और शोक संतृप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
जोरा.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान डांगी श्रद्धाजंलि देवनानी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/05/26 00:00
पिछला अपडेट
09/05/26 00:00
स्थान
India