एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:38

खेत की डिग्गी में डूबने से अधेड़ की मौत

हनुमानगढ़, 01 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला थाना क्षेत्र में खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि नत्थूराम मजहबी सिख (55) का शव निकटवर्ती चक 6-यूएमडब्ल्यू में जसराम लिंबा के खेत में बनी पानी की डिग्गी में पाया गया।
पुलिस के अनुसार मृतक के पुत्र काशीराम ने पुलिस को बताया कि उसके पिता खेत में कृषि कार्य करते समय पानी की डिग्गी में डूब गये, जिससे उनकी मौत हो गयी।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
90
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान डिग्गी मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/09/26 15:42
पिछला अपडेट
01/09/26 15:42
स्थान
India