एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:07

खेत की डिग्गी में डूबने से किसान की मौत

हनुमानगढ़, 15 मई (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र में एक अधेड़ किसान की खेत में पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बुधवार को हनुमान मेघवाल (55) खेत में पानी लगाने के लिए पाइप को डिग्गी में लगा रहा था। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह डिग्गी में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच थाना प्रभारी पृथ्वीसिंह नरूका कर रहे हैं।
सं सुनील जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान डिग्गी मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/05/26 12:15
पिछला अपडेट
15/05/26 12:15
स्थान
India