एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 1, 2026

डीएपी की किल्लत को लेकर नरेश मीणा प्रदर्शन करेंगे

बारां, 01 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले में डीएपी खाद की भारी किल्लत और मनमाने दामों पर बिक्री को लेकर किसान नेता और भगत सिंह सेना के प्रमुख नरेश मीणा के नेतृत्व में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। श्री मीणा ने कहा कि रबी के सत्र में गेहूं, चना, सरसों, लहसुन की बुवाई का समय है और ऐसे में डीएपी खाद की भारी किल्लत से किसान संकट में है। क्षेत्र में खाद मनमाने दामों पर बेची जा रही है। इसलिए दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन कलक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जायेगा। सं सुनील…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान डीएपी प्रदर्शन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/10/26 11:24
पिछला अपडेट
01/10/26 11:24
स्थान
India