एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 7, 2026

डीग में सभापति के लिये भाजपा की ओर से तीन उम्मीदवारों ने नामांकन भरा

भरतपुर, 16 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के नगर परिषद के सभापति पद के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से तीन दावेदार मालती देवी, अर्पित गुप्ता और राहुल लवानिया ने उपखंड अधिकारी अमित कुमार मीणा के सामने नामांकन दाखिल किये। तीन उम्मीदवारों के मैदान में उतरने के साथ ही अब सभापति पद को लेकर राजनीतिक जोड़-तोड़ और रणनीति का दौर शुरू होने की संभावना है। नगर परिषद के 40 वार्डो के चुनाव में भाजपा ने 16 सीटें जीतीं, जबकि 24 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। चालीस सदस्यीय नगर परिषद में बहुमत के लिए 21 पार्षदों की जरूरत है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान डीग नामांकन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/09/26 14:46
पिछला अपडेट
16/09/26 14:46
स्थान
India