एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:45

छत्तीस किलो डोडा चूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा, 10 मई (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक कार से 36 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस दल ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी करके एक कार को घेर लिया और उसकी तलाशी ली तो उसमें चार कट्टों में भरा 36 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने कार में सवार अंकित विश्नोई और अभिषेक विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
सं सुनील सैनी
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
91
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान डोडा चूरा बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/05/26 00:00
पिछला अपडेट
10/05/26 00:00
स्थान
India