एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

20 किलो अवैध पोस्त सहित दो तस्कर गिरफ्तार

श्रीगंगानगर, 28 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की सूचना पर दो व्यक्तियों को अवैध रूप से कार में 20 किलो से अधिक पोस्त ले जाते हुए पकड़ा है।
थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अजयकुमार ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को देर शाम अमरजीतसिंह (42) और लालचंद (33) को कार में 20 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा पोस्त ले जाते पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
सं सुनील जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
86
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान डोडा पोस्त गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/04/26 00:00
पिछला अपडेट
28/04/26 00:00
स्थान
India