एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026

मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी की करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

अजमेर, 25 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में अजमेर जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोपी की करीब 14.43 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है।
पुलिस सू्त्रों ने रविवार को बताया कि मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम का आरोपी दिनेश रेबारी की करीब 8.70 लाख रुपये की एक कार और पांच लाख 73 हजार रुपये का भूखंड कुर्क किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थों से जुड़े दो मामलों में आरोप पत्र पेश हो चुके हैं, जबकि एक अन्य मामले में उसकी तलाश जारी है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान तस्कर कुर्क
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/10/26 08:10
पिछला अपडेट
25/10/26 08:10
स्थान
India