एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026

श्रीगंगानगर में शातिर हेरोइन तस्कर गिरफ्तार

श्रीगंगानगर, 15 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार देर रात एक शातिर तस्कर से 135 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पुलिस दल ने सद्भावनानगर के पास मोटरसाइकिल पर जा रहे सुरजीतसिंह उर्फ गुरप्रीतसिंह मजहबी सिख (32) को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास 135 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह पंजाब के निकटवर्ती अबोहर शहर के एक हेरोइन आपूर्तिकर्ता से हेरोइन लाकर श्रीगंगानगर में बेचता था।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान तस्कर गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/04/26 00:00
पिछला अपडेट
15/04/26 00:00
स्थान
India