एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 30, 2026

इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

अलवर, 30 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के खुशखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी वांछित आरोपी परमजीत सिंह (48) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3.05 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ चिट्टा भी बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि परमजीत सिंह की तलाश के लिए तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसके साथ ही आरोपी के आने-जाने के संभावित रास्तों का पता लगाकर उसे दबोच लिया गया।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
87
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान तस्कर गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/09/26 14:07
पिछला अपडेट
30/09/26 14:07
स्थान
India