एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:47

धौलपुर में तीजा के जुलूस में लाेगों का हुजूम उमड़ा

भरतपुर, 29 जून (वार्ता) राजस्थान के धौलपुर में मोहर्रम के बाद रविवार देर रात रियासतकालीन परंपरा के तहत निकाले गये ऐतिहासिक तीजा जुलूस को देखने एवं उसमें शरीक होने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पैगम्बर हज़रत मोहम्मद के नवासे हज़रत इमाम हुसैन और उनके योद्धाओं की शहादत की याद में यह जुलूस पूरे धार्मिक श्रद्धा और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इसे देखने के लिए राजस्थान के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से भी हजारों श्रद्धालु धौलपुर पहुंचे। यह जुलूस देर रात शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ सोमवार तड़के कर्बला पहुंचा।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान तीजा जुलूस धौलपुर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/06/26 14:10
पिछला अपडेट
29/06/26 14:10
स्थान
India