एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 28, 2026

सड़क पर तेंदुए को घूमता देख राहगीरों में हड़कम्प मचा

भरतपुर, 28 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना के बंध बारैठा क्षेत्र में रविवार को देर रात चौकी के सामने सड़क पर घूमते एक तेंदुए को देखकर वाहन चालकों एवं राहगीरों में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए आवागमन थम गया। वन विभाग के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसी बीच तेंदुआ जंगल में घुसकर आंखों से ओझल हो गया। सूत्रों ने बताया कि बंध बारैठा क्षेत्र में वन्य जीव जनगणना के दौरान छह तेंदुए पाये गये थे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान तेंदुआ सड़क
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/09/26 09:27
पिछला अपडेट
28/09/26 09:27
स्थान
India