एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
देवनानी ने उदयपुर में विभिन्न शक्तिपीठों पर किए दर्शन एवं पूजन
प्रकाशित तिथि: 17/10/26 12:52
India
जयपुर, 17 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर शनिवार को उदयपुर शहर के विभिन्न मंदिरों में दर्शन एवं पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। श्री देवनानी ने उदयपुर प्रवास के दौरान मेलड़ी माता, आवरी माता, अम्बा माता, बेदला माता, घाटे वाली माता, कालका माता, हस्ती माता, करणी माता, हाथी पोल स्थित काली माता एवं नव माता मंदिर में दर्शन एवं पूजन किया तथा मां के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। उन्होंने मां जगदम्बा से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने…