एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:20

दिया कुमारी गुरुवार को भरतपुर जिले के दौरे पर रहेंगी

भरतपुर, 29 जुलाई (वार्ता) राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी गुरुवार को भरतपुर जिले के दौरे पर रहेंगी।
प्रशासनिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि दिया कुमारी जयपुर से प्रस्थान करके दोपहर एक बजे भरतपुर जिले के ऊँचा नगला पहुंचेंगी। यहां वह संत रविदास कलश वंदन कार्यक्रम में सहभागिता करके श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगी और कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों में शामिल होंगी।
सू्त्रों ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत दिया कुमारी दोपहर दो बजे ऊँचा नगला से जयपुर के लिए रवाना हो जायेंगी।
सं सुनील , जांगिड़
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान दिया कुमारी दौरा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/07/26 16:26
पिछला अपडेट
29/07/26 16:26
स्थान
India