एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 18, 2026

दीयाकुमारी ने किशनगढ़ में कंवरलाल पाटनी को दी श्रद्धांजलि

अजमेर, 18 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं अजमेर जिले की प्रभारी दीयाकुमारी ने रविवार को अजमेर की मार्बल नगरी किशनगढ़ में आर.के.ग्रुप के संस्थापक कंवरलाल पाटनी को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती दीयाकुमारी किशनगढ़ में आर.के.हाऊस पहुंची और दिवंगत कंवरलाल पाटनी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। उन्होंने पाटनी के पुत्रों अशोक पाटनी, सुरेश पाटनी और विमल पाटनी से बातचीत करके संवेदनाएं प्रकट की। करीब आधा घंटे आर.के.हाऊस रुकने के बाद श्रीमती कुमारी ने पत्रकारों से कहा कि किशनगढ़ को मार्बल नगरी के रूप में देश-विदेश में पहचान दिलाने में पाटनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पाटनी परिवार में वरिष्ठ…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान दीयाकुमारी पाटनी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/10/26 17:11
पिछला अपडेट
18/10/26 17:11
स्थान
India