एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:53

दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान

भरतपुर, 21 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के बसई नवाब कस्बे में गुरुवार देर रात इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि आग लगने पर ग्रामीणों ने सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करायी और अपने संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे फ्रिज, कूलर, पंखे, दो एलईडी टीवी और बड़ी मात्रा में गद्दे जलकर राख हो गये। दुकान में लगा इनवर्टर और बैटरी भी पूरी तरह जल गये। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान दुकान आग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/08/26 14:08
पिछला अपडेट
21/08/26 14:08
स्थान
India