एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026

एक्सप्रेसवे हादसे पर बिरला ने जताया दुख, घायलों से मिले

कोटा, 17 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में कोटा के सिमलिया थाना क्षेत्र में शनिवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दुख जताया। सुबह कराडिया टोल के आगे जयपुर जा रही एक ट्रैवलर बस अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए। इस दौरान श्री बिरला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर उनका हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली और प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान दुर्घटना बिरला दुख
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/10/26 10:03
पिछला अपडेट
17/10/26 10:03
स्थान
India