एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, November 3, 2026

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

भीलवाड़ा, 03 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के बिजयनगर थाना क्षेत्र में भीलवाड़ा-अजमेर राजमार्ग पर सोमवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गुलाबपुरा निवासी सांवरलाल (43) रात मोटर साइकिल से कहीं जा रहा था। इसी दौरान 27 मील चौराहे के पास एक वाहन ने मोटर साइकिल को चपेट में ले लिया। पुलिस ने बताया कि इससे सांवरलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सं सुनील जितेन्द्र…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान दुर्घटना मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/11/26 09:12
पिछला अपडेट
03/11/26 09:12
स्थान
India