एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 13, 2026

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

भरतपुर, 13 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के उच्चैन थाना क्षेत्र में पिचूना दसमोरा मोड़ के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान योगेंद्र उर्फ प्रकाश (44) के रूप में हुई है। वह उच्चैन से गहनौली मोड़ की तरफ जा रहा था। तभी वह एक वाहन की चपेट में आ गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान दुर्घटना मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/10/26 14:30
पिछला अपडेट
13/10/26 14:30
स्थान
India