एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 28, 2026

भजनलाल मंगलवार को कोटा, झालावाड़ और अजमेर दौरे पर रहेंगे

जयपुर, 28 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को कोटा, झालावाड़ एवं अजमेर जिले के किशनगढ़ के दौरे पर रहेंगे।
श्री शर्मा इस दौरान पंचायत चुनावों के मद्देनजर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री कोटा के एलन करियर इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनावों में जीत का मंत्र देंगे। इसके बाद वह झालावाड़ के कोलाना पहुंचेंगे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक लेंगे।
मुख्यमंत्री झालावाड़ा के बाद अजमेर के किशनगढ़ पहुंचेंगे जहां मार्बल एसोसिएशन ऑडिटोरियम में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश देंगे।
जोरा अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान दौरा भजनलाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/09/26 17:20
पिछला अपडेट
28/09/26 17:20
स्थान
India