एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 13/09/26 17:26

राजस्थान में 309 नगरीय निकायों में सोमवार सुबह आठ बजे से होगी मतगणना

जयपुर 13 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में 309 नगरीय निकायों में सदस्य पदों के लिए हुए चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे से की जायेगी। निर्वाचन विभाग के अनुसार दस नगर निगमों, 47 नगर परिषद एवं 252 नगरपालिकाओं के दो चरणों में गत नौ एवं ग्यारह सितंबर को हुए मतदान के बाद सोमवार को संबंधित सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरु होगी। मतगणना से इन निकायों में चुनावी भाग्य आजमा रहे 38 हजार 889 उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला होगा। मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था एवं सभी तैयारियां कर ली गई हैं…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान नगरीय निकाय मतगणना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/09/26 16:35
पिछला अपडेट
13/09/26 16:35
स्थान
India