एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 8, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
सूरतगढ़ नगर पालिका में उपाध्यक्ष के कक्ष को लेकर भारी हंगामा
प्रकाशित तिथि: 08/10/26 16:12
India
श्रीगंगानगर, 08 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में नगर पालिका के उपाध्यक्ष के कक्ष की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), निर्दलीय पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करके अधिशासी अधिकारी का घेराव किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष कामरेड मैनारानी, पूर्व पालिका अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद कुरैशी,युवा पार्षद महेंद्र गोदारा, पार्षद कृष्णकुमार कीनिया, धर्मदास सिंधी, युवा नेता राधेश्याम उपाध्याय, महिला पार्षद कृष्णा कोठारी, नीरू मुंजाल, पार्षद द्वारकाप्रसाद, सुनीता , देव मौर्य, पवन धुआ, अमरसिंह राठौड़, सेवादल के सतनाम वर्मा सहित काफी संख्या में पार्षद, जनप्रतिनिधि, पार्टी…