एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:59

भजनलाल ने जयपुर पहुंचने पर नड्डा का किया स्वागत

जयपुर 08 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को यहां केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रकाश नड्डा का जयपुर पहुंचने पर स्वागत किया।
श्री शर्मा ने श्री नड्डा को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह एवं राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि श्री नड्डा रविवार सुबह जयपुर के अल्बर्ट हॉल से 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आयोजित राज्य स्तरीय तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
जोरा
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
91
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान नड्डा स्वागत भजनलाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/08/26 15:52
पिछला अपडेट
08/08/26 15:52
स्थान
India