एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026

नदबई नगर पालिका में भाजपा की कृष्णा कुमारी निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित

भरतपुर, 22 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर की नदबई नगर पालिका में मंगलवार को उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्षद कृष्णा कुमारी को निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी सुरजीत सिंह का नामांकन जांच के दौरान खारिज होने से कृष्णा कुमारी एकमात्र प्रत्याशी बची थीं। निर्वाचन एवं उपखंड अधिकारी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इसके साथ ही पालिका सभागार में नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलेश कटारा और पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
88
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान नदबई निर्विरोध
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/09/26 13:53
पिछला अपडेट
22/09/26 13:53
स्थान
India