एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 6, 2026

भजनलाल के प्रयासों से तीन नयी रेल गाड़ियों के परिचालन को मिली मंजूरी

जयपुर, 06 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों एवं आग्रह पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तीन नयी रेल गाड़ियों के परिचालन को मंजूरी दी है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस स्वीकृति के अनुसार भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस (वाया कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी एवं भरतपुर), हरिद्वार ओखा एक्सप्रेस (वाया अलवर, जयपुर, अजमेर एवं आबू रोड) और हरिद्वार वेरावल एक्सप्रेस (वाया अलवर, जयपुर, अजमेर एवं आबू रोड) का परिचालन किया जाएगा।
नयी रेल गाड़ियों के परिचालन से प्रदेश में क्षेत्रीय संपर्क सुदृढ़ होगा, जिससे कई जिलों में यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
जोरा.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान नयी रेल मंजूरी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/10/26 14:02
पिछला अपडेट
06/10/26 14:02
स्थान
India