एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:16

नर्सिंग संवर्ग के पद समाप्त करने के विरोध में नर्सिंग कर्मियों ने प्रदर्शन किया

भरतपुर, 15 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में राजमेस के अधीन संचालित सात चिकित्सा महाविद्यालयों एवं नर्सिंग महाविद्यालयों में नर्सिंग संवर्ग के 746 नियमित पद के साथ भरतपुर के श्रीजगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग ऑफिसर के 91 पद समाप्त करने के विरोध में आक्रोशित नर्सेज ने बुधवार को प्रदर्शन किया।
नर्सेजकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर आरबीएम चिकित्सालय एवं जनाना चिकित्सालय में विरोध प्रदर्शन करके राज्य सरकार के नाम चिकित्साधिकारियों को ज्ञापन सोंपा।
राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति ने समाप्त किए गए पदों को पुनः सृजित करके कार्मिकों को यथास्थान पदस्थापित रखे जाने की मांग की है।

सं सुनील जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान नर्सिंग प्रदर्शन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/04/26 00:00
पिछला अपडेट
15/04/26 00:00
स्थान
India