एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:16

खेत में पेड़ पर नवयुवक शव लटका मिला

भरतपुर, 23 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के कोलारी थाना क्षेत्र में मानपुर गांव में रविवार को एक नवयुवक का खेत में पेड़ पर लटका शव मिला।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान मानपुर निवासी अजय (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सं सुनील उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
86
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान नवयुवक शव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/08/26 14:21
पिछला अपडेट
23/08/26 14:21
स्थान
India