एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 22, 2026

एक लाख नशीली गोलियों ले जाते पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

श्रीगंगानगर, 28 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को पंजाब के एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक लाख से अधिक मात्रा में अवैध नशीली गोलियां बरामद कीं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस दल ने सरकारी नर्सिंग कॉलेज के पास कार में जा रहे तस्कर भूपराम सोनी (55) को पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर कार में नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली एक लाख से अधिक गोलियां बरामद हुई। उससे पूछताछ की जा रही है।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
90
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान नशीली गोलियां
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/09/26 16:53
पिछला अपडेट
28/09/26 16:53
स्थान
India