एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:43

अनूपगढ़ में 68,400 नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद

श्रीगंगानगर, 04 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को 68 हजार 400 नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद करके एक आरोपी को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक करतार सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में बीकानेर जिले के सैरूणा थाना क्षेत्र के एक कुख्यात बदमाश हरिओम शर्मा को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि हरिओम शर्मा ने पूछताछ में बताया कि ये नशीली दवाइयां अनूपगढ़ निवासी प्रिंस चूचरा की है। इसकी जानकारी पुलिस ने औषधि नियंत्रक विभाग को दी है। बरामद दवाओं की कीमत लाखों पर में है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान नशीले कैप्सूल बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/08/26 14:49
पिछला अपडेट
04/08/26 14:49
स्थान
India