एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

आत्महत्या करने नहर में कूदे व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने बचाया

भरतपुर, 18 मार्च (वार्ता) राजस्थान के भरतपुर शहर में बुधवार को अपनी जीवनलीला समाप्त करने के इरादे से सुजान गंगा नहर में छलांग लगाने वाले व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने बचा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश (45) को नहर में छलांग लगाते देख प्रत्यक्षदर्शियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही किला पुलिस चौकी प्रभारी राकेश मान ने आननफानन में अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर डूबते सतीश को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मानसिक रूप से परेशान बताये गए सतीश को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
सं सुनील , जांगिड़
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान नहर बचाया
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/03/26 00:00
पिछला अपडेट
18/03/26 00:00
स्थान
India