एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:36

बरूनी के पास माइनर नहर में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत

बारां, 21 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के बरूनी गांव के पास माइनर नहर में डूबने से शुक्रवार को एक सात वर्षीय बालक की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के दल ने करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाकर लक्ष्मीपुर गांव के पास बालक का शव बरामद कर लिया। मृतक की पहचान मिलन सहरिया निवासी खुशियारा, तहसील शाहाबाद (बारां) के रूप में हुई है। बालक का परिवार क्षेत्र में मजदूरी करने आया था। इसी दौरान खेलते-खेलते बालक नहर के किनारे पहुंच गया और पानी में बह गया। सं.सुनील.श्रवण…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान नहर बालक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/08/26 08:59
पिछला अपडेट
21/08/26 08:59
स्थान
India