एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:52

शिल्पग्राम में आठ मार्च को नाटक 'पांचाली' का मंचन

उदयपुर, 05 मार्च (वार्ता) राजस्थान के उदयपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या 'रंगशाला' के अंतर्गत आठ मार्च को 'पांचाली' नाटक का मंचन किया जाएगा।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक फ़ुरकान खान ने गुरुवार को बताया की हर महीने आयोजित होने वाली मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के अंतर्गत हिमाचल सांस्कृतिक अनुसंधान मंच एवं थियेटर संग्रह द्वारा पांचाली नाटक का मंचन रविवार को सायं शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में किया जाएगा। इस नाटक की परिकल्पना एवं निर्देशन प्रो. सुरेश शर्मा ने किया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान नाटक मंचन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/03/26 00:00
पिछला अपडेट
05/03/26 00:00
स्थान
India