एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 18:22

भजनलाल ने पीएम-वीबीआरवाई के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में निजी क्षेत्र में नवनियुक्त कार्मिकों को दिये नियुक्ति पत्र

जयपुर, 19 जून (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया और निजी क्षेत्र में नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 15 लाख लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की तथा लाभार्थियों से संवाद किया।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सांसद राव राजेंद्र सिंह, विधायक कालीचरण सर्राफ, संबंधित विभागों के अधिकारी, निजी नियोक्ता एवं नवनियुक्त कार्मिक मौजूद थे।
जोरा.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान नियुक्ति पत्र भजनलाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/06/26 14:38
पिछला अपडेट
19/06/26 14:38
स्थान
India