एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 26, 2026

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्रवाई

बारां, 26 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में बारां जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तहत जिले में तृतीय एवं चतुर्थ चरण के मतदान के लिए नियुक्त अधिकारियों और कार्मिकों के निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। मतदान दल से ड्यूटी निरस्त करवाने के लिए बीमारी का कारण बताकर प्रार्थना पत्र देने वाले अधिकारी एवं कार्मिक को मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना होगा। कार्मिक मेडिकल बोर्ड द्वारा फिट घोषित किया जाता है या बोर्ड के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई कीजाएगी। सं.सुनील.श्रवण…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान निर्वाचन ड्यूटी कार्रवाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/10/26 14:22
पिछला अपडेट
26/10/26 14:22
स्थान
India