एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026

पंचायत समिति झोटवाड़ा के तहत ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण निर्धारण के लिए 24 सितम्बर को लॉटरी

जयपुर, 22 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति झोटवाड़ा के तहत आने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण निर्धारण के लिए गुरुवार को लॉटरी होगी।
उपखण्ड अधिकारी जयपुर प्रथम खुशबू शर्मा ने बताया कि इसके लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए आरक्षण निर्धारण तथा श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से 24 सितंबर को अपराह्न 10 बजे से उपखण्ड अधिकारी जयपुर प्रथम के कार्यालय के कक्ष संख्या 65, कलेक्ट्रेट जयपुर में की जाएगी।
जोरा.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान पंचायत चुनाव लॉटरी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/09/26 10:00
पिछला अपडेट
22/09/26 10:00
स्थान
India