एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 22, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में जयपुर जिले में तीन बजे तक 49.34 प्रतिशत मतदान
प्रकाशित तिथि: 22/10/26 12:32
India
जयपुर, 22 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत जयपुर जिले की आठ पंचायत समितियों एवं जिला परिषद के 22 वार्डों में गुरुवार अपराह्न तीन बजे तक 49.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि इस दौरान सात लाख 43 हजार 640 मतदाताओं में से तीन लाख 66 हजार 915 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अपराह्न तीन बजे तक चौमूं पंचायत समिति में 48.69 प्रतिशत, दूदू में 53.39 प्रतिशत, गोविंदगढ़ में 45.85 प्रतिशत, झोटवाड़ा में 52.91 प्रतिशत, जोबनेर में 51.04 प्रतिशत, किशनगढ़ रेनवाल में 45.78 प्रतिशत, मौजमाबाद…