एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 27, 2026

पंचायतीराज आम चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना

जयपुर, 27 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के द्वितीय चरण के तहत जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों एवं जिला परिषद के वार्डों में बुघवार को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार सुबह मतदान दल रवाना हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि श्री भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर से मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण के बाद ईवीएम एवं निर्वाचन संबंधी आवश्यक सामग्री के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान दलों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चुनाव सामग्री उपलब्ध करायी गयी। सामग्री प्राप्त करने के बाद दल अपने संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान पंचायत मतदान दल रवाना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/10/26 12:35
पिछला अपडेट
27/10/26 12:35
स्थान
India