एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 21, 2026

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना

जयपुर, 21 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत जयपुर जिले में गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को मतदान दलों को रवाना किया गया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रथम चरण के तहत जयपुर जिले की आठ पंचायत समितियों एवं जिला परिषद में सदस्य पद के लिए गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए जयपुर स्थित श्री भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर से मतदान दलों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। बाइस अक्टूबर को मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक कराया जायेगा।
जोरा.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान पंचायत मतदान दल रवाना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/10/26 12:02
पिछला अपडेट
21/10/26 12:02
स्थान
India