एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 30, 2026

पटेल के राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए किए कार्यों से ले प्रेरणा: बागडे

जयपुर, 30 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) की शुभकामनाएं देते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया है। श्री बागडे ने श्री पटेल की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए यह आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्री पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए किए उनके महान कार्यों से प्रेरणा लेने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के वही सूत्रधार थे। राष्ट्र शिल्पी के रूप में उनका योगदान हम सबकी प्रेरणा है। जोरा.श्रवण…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान पटेल आह्वान बागडे
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/10/26 11:22
पिछला अपडेट
30/10/26 11:22
स्थान
India