एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
दिलावर ने अपनी चार दिवसीय जन हिताय-जन सुखाय पदयात्रा नया गांव से की शुरु
प्रकाशित तिथि: 13/03/26 00:00
India
कोटा, 13 मार्च (वार्ता) राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने जनता दर्शन के लिए कोटा जिले में अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी की पंचायत समिति लाडपुरा क्षेत्र में अपनी चार दिवसीय जन हिताय जन सुखाय पदयात्रा शुक्रवार सुबह नयागांव से शुरु की। श्री दिलावर की यह यात्रा उनके विधानसभा क्षेत्र के 24 गांवाें से होकर गुजरेगी और उन्होंने यात्रा का नाम जन हिताय- जन सुखाय पदयात्रा रखा है। जिन गांवों में होकर यह यात्रा गुजरेगी उनमें नया गांव, डोबड़ा, पादमपुरा, कोथला, थोल पूरा, डडवाड़ा, भंवरिया, कँवरपुरा, हरिपुरा, राँवठा, सोहनपुरा, मोहनपुरा, मंदिर गढ़, केशवपुरा, जसपुरा, किशनपुरा, चाँद बावड़ी,…