एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 15/09/26 12:54

पांडुपोल हनुमानजी का मुख्य मेला धूमधाम से संपन्न, उमड़ा आस्था का सैलाब

अलवर, 15 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में सरिस्का के बीच स्थित प्रसिद्ध पांडुपोल हनुमानजी मंदिर में मंगलवार को मुख्य मेले का आयोजन बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। मेले में हजारों श्रद्धालु हनुमानजी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते कई बार मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हुआ। पूरे रास्ते हनुमानजी महाराज के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते नजर आये। मंदिर को दिल्ली से मंगायी गयी करीब एक हजार किलो फूल-मालाओं से आकर्षक रूप से सजाया गया, वहीं मंदिर परिसर में विशेष रोशनी और धार्मिक अनुष्ठानों का…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान पांडुपोल मेला
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/09/26 10:59
पिछला अपडेट
15/09/26 10:59
स्थान
India